4th Day of Navaratri:नवरात्रि 2023 का चौथा दिन देवी कुष्मांडा को समर्पित
Navratri 2023: जैसा कि हम सभी जानते हैं कि 15 अक्टूबर 2023 से नवरात्रि का त्योहार शुरू हो चुका है और लोग इन दिनों को बड़ी भव्यता और उत्साह के साथ मना रहे हैं। हिंदुओं में नवरात्रि का बहुत महत्व है। ये नौ दिन और नौ रातें देवी दुर्गा की पूजा के लिए समर्पित हैं।
नवरात्रि का चौथा दिन 18 अक्टूबर को है, जो बुधवार को पड़ रहा है। यह नौ दिवसीय त्यौहार माँ दुर्गा और उनके नौ अवतारों को समर्पित है, जिन्हें नवदुर्गा के नाम से जाना जाता है। ये अवतार हैं मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, मां कालरात्रि, मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री। त्योहार के दौरान, हिंदू उपवास करते हैं, सात्विक भोजन करते हैं और देवी का आशीर्वाद पाने के लिए मां दुर्गा और उनके नौ रूपों की पूजा करते हैं।