![](https://khabarupdates.com/wp-content/uploads/2023/10/IMG_8637.jpg)
Gold Price today: भारत में आज का सोने का भाव:
गोल्ड सबसे कीमती और महंगे धातुओं में से एक है। भारत में गोल्ड की काफी अहमियत है और फिलहाल यह सबसे अहम निवेश में से एक है। भारत में गोल्ड की वैल्यू सिर्फ गहनों के तौर पर ही नहीं बल्कि आर्ट और सिक्कों के तौर पर भी बढ़ी है।
गोल्ड प्राइस में लगातार तेजी के बावजूद भारतीय लगातार गोल्ड में निवेश बढ़ा रहे हैं। भारत में गोल्ड प्राइस पर ग्लोबल मार्केट में उतारचढ़ाव और अमेरिकी डॉलर में मजबूती का डायरेक्ट असर होता है। वहीं गोल्ड पर लगने वाला शुल्क लोकल मार्केट में सप्लाई और डिमांड के आधार पर तय होती है।
अगर आप भी गोल्ड में निवेश करना चाहते हैं तो पहले नीचे दिए डिटेल पर एक नजर डालें।
भारत में गोल्ड प्राइस जानने से पहले, 24 कैरट और 22 कैरट सोने के बीच की अंतर को जानना जरूरी है। 24 कैरट सोना सिर्फ 100 फीसदी शुद्ध सोना होता है जिसमें किसी दूसरे धातु की मिलावट नहीं होती है। वहीं, 22 कैरट सोने में चांदी या तांबे जैसे अलॉयड मेटल मिलाया जाता है। 22 कैरट गोल्ड में 91.67 फीसदी शुद्ध सोना होता है।